फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी में सीढ़ी पर बैग में मिला सात माह का नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में सीढ़ी पर बैग में मिला सात माह का नवजात
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हैमलेट सोसाइटी की 10वीं मंजिल की सीढ़ी पर बृहस्पतिवार शाम को एक बैग में 7 माह का नवजात बच्चा मिला। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों मदद से बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश कर रही है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि टावर आठ की 10वीं मंजिल पर एक बैग पड़े होने की सूचना मिली थी। बैग खोलने पर उसमें सात माह का बच्चा मिला। बच्चे को तुरंत सेक्टर-100 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया और चाइल्ड लाइन की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है और जहां पर बैग मिला है, उसके आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि सोसाइटी निवासी किसी महिला ने बच्चे छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठते कुछ सवाल
- सोसाइटी में से ही किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद छोड़ा है।
- सीसीटीवी सिर्फ लिफ्ट में हैं, सीढ़ियों पर कोई सीसीटीवी नहीं है।
- संभावना जताई जा रही है कि लोक लाज के डर से किसी ने बच्चे को छोड़ा है।
- बाहर से सोसाइटी में बच्चा नहीं ले जाया जा सकता, क्योंकि गार्ड द्वारा जांच व कैमरे लगे हैं।
गोद लेने की प्रक्रिया कठिन
अगर कोई बच्चे को गोद लेना भी चाहे तो काफी कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। चाइल्ड लाइन बच्चे को मथुरा या किसी अन्य शेल्टर होम भेज देगी। बच्चा जब बिल्कुल स्वस्थ हो जाएगा तो जिन लोगों ने बच्चा गोद लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें पहले बच्चा दिया जाता है। उसके लिए कोर्ट के साथ-साथ कई तरह की जांच के दौर से गुजरना होता है। बच्चा गोद लेने वालों की लंबी सूची होती है, उनमें से उपयुक्त परिवार को चुना जाता है। यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें