यमुना सिटी। भीषण उमस और गर्मी में घंटों तक हो रही बिजली कटौती आमजनों के लिए परेशानी बन गई है। यमुना सिटी के ग्रामीण इलाकों में 7 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। सोमवार को भी जेवर, दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर, जहांगीरपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती का यही हाल रहा। नगर पंचायत क्षेत्र में हर दिन 3 से 4 घंटे बिजली कटौती का तय शेड्यूल है। वहीं गांवों में 6 घंटे कटौती के बाद 18 घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया जाता है। लेकिन हालत यह है कि हर दिन ग्रामीणों को 8-10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जेवर के मोहल्ला सल्लियान में ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आमजनों को कई घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। ब्यूरो