दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर अच्छेजा गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन सप्ताह बाद कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है । कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया बिहार के अरनिया के हृदयपुर गांव में महा बड़ी खातून परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति अरशद बाइक से16 जून को वेदपुरा गांव से बिसनोली गांव जा रहे थे। जब जीटी रोड पर अच्छेजा गांव के सामने पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल की उपचार के दाैरान माैत हो गई। मृतक की पत्नी में करीब तीन सप्ताह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है।