यमुना सिटी (संवाद)। जेवर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेला मोहल्ले में एक महिला ने चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने बेटे प्रयांश को किसी बात को लेकर डांट रही थी। इसी बात पर ललित, राहुल, बबीता और कनक पीड़िता के साथ गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसकी 2 बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।