फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक साल में 8.69 लाख दावों का निपटान कर बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो स्थित ईपीएफओ का क्षेत्रीय कार्यालय प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा ने अपने पहले ही वर्ष में कार्य निष्पादन का नया मानक स्थापित किया है। कार्यालय ने 8.69 लाख दावों के निपटान का रिकॉर्ड बनाते हुए उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
अहम है कि अक्तूबर 2023 में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए नोएडा कार्यालय का विभाजन कर दो अलग इकाइयां बनाई गई थीं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय ने 3 अप्रैल 2025 से औपचारिक रूप से काम शुरू किया। वर्तमान में यह सेक्टर-24 स्थित भविष्य निधि भवन से संचालित हो रहा है और जल्द ही इसे नॉलेज पार्क-4 में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम) वैभव सिंह ने कहा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यालय ने 3,262 नई संस्थाओं का पंजीकरण किया। इसी अवधि में प्राप्त 8,85,736 दावों में से 8,69,697 का निपटान किया। निधि आपके निकट कार्यक्रम को हर महीने की 27 तारीख को विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 2025 और कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 के तहत जागरूकता शिविरों के माध्यम से नए पंजीकरण और सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रेनो क्षेत्र में नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, इकोटेक, कासना, नॉलेज पार्क और दादरी जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को और गति मिलने की उम्मीद है, जिससे भविष्य निधि सेवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें