नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार को नवप्रवेशित स्नातक छात्रों के प्रथम समूह का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक कुमार चौहान ने कहा कि नए स्नातक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन है, जब वे विद्यालय के माहौल से निकलकर विश्वविद्यालय की व्यापक दुनिया में कदम रखते है। प्रत्येक छात्र को ऐसा वातावरण प्राप्त हो जहां उन्हें हर रोज कुछ नया सीखने, विचार करने, अनुसंधान करने और सपनों को पूरा करने के अवसर प्राप्त हो। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि हम कोई भी नया कार्य या सत्र प्रारंभ करने से पूर्व ईश्वर का आर्शीवाद अवश्य प्राप्त करते है। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के डा डी के बंद्योपाध्याय, डा अल्पना कक्कड, डा चंद्रदीप टंडन आदि लोग उपस्थित रहें। ब्यूरो