ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 स्थित श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में बाबा मोहन राम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 से 18 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा। कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक होगी। बीटा-2 निवासी नीलम यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन शाम को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 19 अगस्त को हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।