फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की सेवा ही सच्ची राजनीति है: दयाशंकर

Thu, 18 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की। सेवा सप्ताह के पहले दिन रविवार को स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा कार्यों के रूप में मनाना ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की सेवा ही सच्ची राजनीति है।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य व रक्तदान जैसे कार्य समाज को नई दिशा देने का काम करेंगे। स्वच्छता अभियान के तहत मंत्री ने सरदार भगत सिंह वार्ड में स्थित बिजली पासी की मूर्ति परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गांधी पार्क में सफाई की। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सूर्यकुंड में सफाई अभियान चलाया। सरयू तट के निकट स्थित पुष्प वाटिका में पौधारोपण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने राजद्वार के सामने, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने साहबगंज बालदा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर व बड़ी देवकाली मंदिर और महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

विधायक अयोध्या ने जिला अस्पताल में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। जिला महिला अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत आयुष्मान लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र के संयोजन में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें