फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की सेवा सर्वोपरि : नवाब सिंह नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग माताओं के रहने की व्यवस्था सराहना के काबिल है। इस तरह के कार्यों के लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। वे रुपवास गांव में अशर्फी देवी वृद्ध आश्रम में पौधरोपण के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मां की सेवा सर्वोपरि होती है। आश्रम के संस्थापक बालचंद वर्मा ने कहा कि वृद्ध आश्रम बनाने की प्रेरणा मां की सेवा करने से मिली है। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पंडित पीतांबर शर्मा, परमानंद शर्मा, सुखवीर आर्य, टीकाराम शर्मा, विजयपाल सिंह, सेलकराम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें