नोएडा। ग्रेनो एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन को 8.60 करोड़ से सुधारा जाएगा। एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन की खराब स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण ने इसके सुधार का फैसला लिया है। सड़क बनने से आवागमन पहले से बेहतर होगा। प्राधिकरण ने कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से लेकर 10 किलोमीटर तक दाईं ओर स्थित सर्विस लेन का पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। लंबे समय से इस हिस्से की सड़क जगह-जगह से खराब हो चुकी थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दौरान सर्विस लेन में जलभराव और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। प्राधिकरण के जीए ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा।