फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर जूं-3 में मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर जूं थर्ड के बी ब्लॉक में विशाल श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। वह 24 जून को शाम 4 बजे मकान का ताला लगाकर अपने बच्चे को लेने सेक्टर 37 गए थे। जब वह बच्चे को लेकर घर पर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व कीमती सामान गायब मिला। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की तो कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें