- जलभराव की दिक्कत दूर करने के लिए दोनों तरफ होगा नाले का भी निर्माण
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के 105 मीटर से म्यू रोटरी तक सर्विस लेन बनेगी। वहीं, बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए दोनों तरफ नाला भी बनाया जाएगा। करीब 800 मीटर लंबाई में इसके लिए सर्विस लेन और आरसीसी ड्रेन का काम होगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, डिपो स्टेशन से आगे 105 मीटर रोड की जैतपुर रोटरी और 60 मीटर रोड पर बनी सेक्टर-म्यू रोटरी तक अभी सर्विस लेन नहीं बनी है। ऐसे में जुनपत, सेक्टर-34 समेत सेक्टर-म्यू की कनेक्टिविटी प्रभावित होती है। अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। सर्विस लेन बनाने से पहले आरसीसी ड्रेन भी बनाई जाएगी ताकि, जलनिकासी बेहतर हो सके। अधिकारियों का कहना है कि साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।