फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विसलेन बनी वाहन पार्किंग, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के जंगीगंज सर्विसलेन की दक्षिणी पटरी पर वाहनों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। पटरी के किनारे बड़ी संख्या में वाहन पार्किंग कर लोग खरीदारी करने लग जाते हैं। जिससे आने जाने वाले अन्य बाइक सवार और राहगीरों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों ने पार्किंग का इंतजाम न किए जाने से कई बार वाहन सड़क तक पहुंच जाते हैं। जिससे जाम और दुर्घटना की भी आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पार्किंग की सुविधा करनी चाहिए। अगर पार्किंग नहीं तो गार्ड इत्यादि होने चाहिए। जिससे कि बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों को सही तरीके से खड़ा कराया जा सके। व्यापारियों की मनमानी की वजह से आने-जाने वाले परेशानी होती है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाता। राहगीर देवेंद्र सिंह, योगेश पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, विनायक शुक्ला, सुनील कुमार, अनीता देवी, मोनिका शुक्ला, गिरीश यादव समेत तमाम लोगों ने सर्विसलेन पर खड़ी वाहनों को हटाए जाने और पार्किंग का इंतजाम कराए जाने की मांग की। इस संबंध में यातायात निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदारों को कई बार चेतवानी दी गई है, लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। सर्विसलेन पर खड़ी बाइक का चालान और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें