फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में 2 सितंबर को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में अगली सुनवाई दो सितंबर को होगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया की अदालत को बताया गया कि मामला सत्र न्यायालय में लंबित है। अदालत 30 अगस्त को अपना आदेश सुनाएगी। मामले में आरोपी मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ पिछली सुनवाई में अदालत ने पुलिस को 16 अप्रैल को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। इससे पहले राउज एवेन्यू की सत्र अदालत ने मिश्रा के खिलाफ आगे की जांच के आदेश पर 21 अप्रैल तक रोक लगा दी थी। अदालत ने शिकायतकर्ता मोहम्मद इलियास को भी नोटिस जारी किया था। उन्हें 21 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें