फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंधे से जुडी समस्या विषय पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-70 में बृहस्पतिवार को फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की ओर से विशेष मेडिकल वर्कशॉप एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय कंधे और उससे जुड़ी समस्याएं रहा। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बीएल वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और कहा कि इस प्रकार के मेडिकल वर्कशॉप और सेमिनार विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें