दादरी (संवाद)। निक्की के मायके वालों को सांत्वना देने बृहस्पतिवार को दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर समेत कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी रूपवास गांव पहुंचे। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों की जलाकर हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर बृजपाल सिंह राठी, श्योराज सिंह मुखिया, राजपाल सिंह, कालूराम, संजय प्रधान, राजकुमार सिंह, यशवीर सिंह, जगत सिंह, उमेश प्रेमी आदि मौजूद रहे।