फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में शोध प्रकाशन पर सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बुधवार को ओपन एक्सेस प्रकाशन और शोध नैतिकता पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 78 संस्थानों के 303 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 75 प्रतिभागी परिसर में मौजूद रहे, जबकि 228 ने ऑनलाइन भागीदारी की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के ऑफिस ऑफ डीन-रिसर्च एंड इनोवेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को डायरेक्टरी ऑफ ओपन एक्सेस जर्नल्स का सहयोग मिला। सेमिनार में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, आईआईटी रुड़की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के विशेषज्ञों ने विचार रखे।
चर्चा में शोध की वैश्विक पहुंच बढ़ाने, विश्वसनीय जर्नल की पहचान, प्रकाशन में नैतिक मानकों और ओपन साइंस को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को पारदर्शी एवं जिम्मेदार शोध प्रकाशन के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें