फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएमएस पोर्टल अपडेट नहीं होने से जीबीयू में अटकी सेमेस्टर फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र सीएमएस पोर्टल अपडेट नहीं होने के कारण परेशान रहे। नए सेमेस्टर की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित थी, लेकिन पोर्टल अपडेट नहीं होने से छात्र फीस जमा नहीं कर पा रहे थे। छात्रों ने बताया कि सीएमएस पोर्टल पर लॉग इन करने पर अभी भी पिछले सेमेस्टर का रिकॉर्ड दिखाई दे रहा था। नए सेमेस्टर की फीस जमा करने का विकल्प उपलब्ध नहीं था। छात्रों ने इस समस्या को लेकर कई बार अकाउंट ऑफिस से संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। छात्रों का कहना था कि अंतिम तिथि नजदीक आने से उनकी चिंता बढ़ रही थी। वहीं, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास भी सफल नहीं हुआ। कुलसचिव प्रो. चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों की शिकायत मिलने के बाद पोर्टल की समस्या दूर कर दी गई है। साथ ही फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें