अंबाला सिटी। प्रीत नगर में सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से निष्काम कर्म का आयोजन सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा के निवास स्थान पर किया गया। सतयुग दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद के उपदेशक सज्जन सिंह ने बताया कि भौतिक संसार में निष्काम सेवा से आत्म शक्ति का बोध और विकास होता है। मिलन समारोह में पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्योला, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, संघ संचालक प्रदीप खेड़ा, संघ से ओंकार, संघ से ऋषि मलिक, अनुभव अग्रवाल के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा व सुंदर ढींगरा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह मानकपुर, हितेश जैन, सरदूल सिंह, गुरप्रीत सिंह, फकीरचंद, गुरप्रीत शाना व अन्य मौजूद रहे। संवाद