फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इग्नू सेंटर में हुआ ओरिएंटशन कार्यक्रम

Sat, 06 Dec 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इग्नू लर्निंग स्टडीज सेंटर की ओर से छात्रों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटशन कार्यक्रम करवाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देसराज बाजवा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य ने छात्रों को बताया कि इग्नू लर्निंग स्टडीज सेंटर में छात्रों का स्टडीज व परीक्षा से संबंधी सभी प्रकार का मार्गदर्शन किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन इग्नू रीजनल सेंटर चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप और उप निदेशक डॉ. नुरुल हसन की निर्देशानुसार किया गया। इग्नू सेंटर की समन्वयक प्रो. शगुन आहूजा ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट्स, काउंसलिंग और अन्य परीक्षा संबंधी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रो. राजेश, काउंसलर प्रो. नायब सिंह, प्रो. गुरविंद्र सिंह व सहायक मोहन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें