फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वयं घोषित एओए सदस्यों पर दो करोड़ के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं घोषित एओए सदस्यों पर दो करोड़ रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन



- हाईड पार्क सोसाइटी के एओए सचिव ने दस लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हाईड पार्क सोसाइटी में चल रहे दो पक्षों के विवाद में अब स्वयं घोषित एओए के दस सदस्यों के खिलाफ दो करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। हाईड पार्क सोसाइटी के सचिव की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 में दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हाईड पार्क सोसाइटी के सचिव अतुल राज ने पुलिस से शिकायत की है कि सोसाइटी के कुछ लोगों ने असंवैधानिक तरीके से स्वयं घोषित एओए बनाकर दो करोड़ रुपये का गबन कर लिया है। आरोप है कि डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से सोसाइटी के दैनिक कार्यों के संचालन का काम एओए सचिव अतुल राज को दिया गया है। इसके बाद भी दिनेश नेगी, अजय पांडेय, सुजीत कुमार, वीरेन भारती, अमित गुप्ता, हेमराज चंदेल, सत्येंद्र पाल, नीलेश रावत, सचिन कुमार और अश्विनी त्रिपाठी ने सोसाइटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। आरोप है कि सरकारी आदेश के बाद भी ये लोग 19 अक्टूबर 2022 से सोसाइटी में वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं। अश्विनी त्रिपाठी ने कार्यालय का ताला तोड़ कर उस पर कब्जा कर लिया है। 2100 से अधिक फ्लैट मालिक सोसाइटी के रखरखाव व सुरक्षा को लेकर शुल्क जमा करते हैं। इनकी गाढ़ी कमाई में से करीब दो करोड़ रुपये का गबन किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें