फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-15 और 124 में पजल पार्किंग के लिए एजेंसी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के सेक्टर-15 और 124 में पजल पार्किंग निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी चयन कर लिया है। इसके पहले सेक्टर-63 में पजल पार्किंग का निर्माण चल रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-15 में अलका सिनेमा के पास और सेक्टर-124 में पजल पार्किंग का काम अगले महीने से शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए राम रत्ना इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड का चयन कर लिया गया है। यह एजेंसी दोनों जगह पार्किंग बनाएगी। इन जगह 100-100 वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग चार तल की बनाई जाएंगी। एक तल पर 25 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। एक पार्किंग को बनाने में करीब 14 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। काम शुरू होने के बाद करीब डेढ़ साल में यह बनकर तैयार हो जाएंगी।अभी सेक्टर-15 और 124 दोनों जगह पार्किंग की समस्या नहीं होने की वजह से जाम लगता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें