ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेल सोसाइटी में एक बालकनी से प्लास्टर गिर गया।
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में एक बार फिर बालकनी की सीलिंग का प्लास्टर अचानक गिरा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक दो माह में 5 से 6 फ्लैटों में इस तरह की घटना हो चुकी है। सोसाइटी निवासी राहुल ने बताया कि एक फ्लैट की बालकनी की सीलिंग का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। निवासियों ने कहा है कि सोसाइटी के उन हिस्सों का भी निरीक्षण कराया जाना चाहिए जहां सीलिंग में नमी, दरारें या पेंट उखड़ने जैसी समस्याएं दिखाई दे रही हैं।