फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में निशाना लगाएंगी सेजल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी निवासी सेजल चौधरी ने देहरादून स्थित त्रिशूल अकादमी में होने वाली सब यूथ राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्री-राष्ट्रीय क्वॉलिफाई प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन



बुधवार को प्री-राष्ट्रीय क्वालिफाई प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया था। उनके पिता और नेफोमा परिवार के उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि बेटी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर है। यूपी सब यूथ फीमेल कैटेगरी से खेलते हुए सेजल ने अपने अंतिम राउंड में लगातार तीन बुल्स आई लगाकर सबको चौंका दिया। राज्यस्तर पर खेल रही सेजल ने अपने पहले टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक छलांग लगाई है। कोच निखिल चौधरी, अर्जुन अवॉर्डी चौधरी सतेंद्र खुदलिया, नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, प्रांजल तोमर, नितिन चौधरी ने खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें