फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जब्त वाहन अब परेड ग्राउंड पर ही मिलेंगे, वहीं होगा चालान का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I
I
I
Iयातायात पुलिस ने केंद्रीयकृत व्यवस्था की
I

Iअब वाहन की तलाश में भटकना होगा बंद
I
I
I
Iअब शहर में नो-पार्किंग से जब्त वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ऐसे सभी वाहन टोइंग क्रेन के जरिये परेड ग्राउंड स्थित कनक चौक पर जमा होंगे। वाहन मालिक या चालकों के लिए उसी जगह विशेष बूथ बनाया गया है जहां चालान का भुगतान करके वाहन ले जा सकेंगे। यह केंद्रीयकृत व्यवस्था यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार से लागू कर दी है।
I
Iएसपी (यातायात) लोकजीत सिंह ने बताया कि शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्रों में गलत तरीके से पार्क वाहनों पर कार्रवाई तेज की जाएगी। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित होने वाली टोइंग क्रेन के जरिये वाहनों को जब्त करके परेड ग्राउंड के पास कनक चौक पर खड़ा किया जाएगा। वहां वाहन मालिकों की सुविधा के लिए विशेष बूथ स्थापित किया गया है। वहां यातायात अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे जो चालान और टोइंग शुल्क का भुगतान जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iनई पार्किंग के लिए भी बढ़ेगी जागरूकता
I

Iएसपी सिंह ने बताया कि आमतौर पर नो पार्किंग जोन से वाहन जब्त करने पर लोग सवाल करते हैं कि आखिर वह अपनी गाड़ी कहां लगाएं। उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि वह परेड ग्राउंड के पास नवनिर्मित लगभग सवा सौ गाड़ियों की पार्किंग का इस्तेमाल करें। इसलिए उसी जगह चालान बूथ बनाना तय किया गया। लोगों को समझना होगा कि नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियां शहर के यातायात के लिए बड़ी बाधा हैं इसलिए पुलिस लगातार कार्रवाई करती है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें