फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा सिंह को मिलेगा मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार

Fri, 12 Sep 2025 02:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सीमा सिंह को मिलेगा मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ। मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार-2024 से कवयित्री सीमा सिंह को नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा केपी सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को की गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष नमिता सिंह और जनवादी लेखक संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नलिन रंजन सिंह ने बताया कि सीमा को उनकी कविता संग्रह ''कितनी कम जगहें हैं'' के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। सीमा सिंह की कविताएं स्त्री जीवन के दुख और संघर्ष को बेहतरीन तरीके से उजागर करती हैं। वर्ष 2007 से हर साल एक युवा कवि को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। सम्मान समारोह 11 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें