फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachin: सीमा-सचिन मामले में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी महिला को अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ, दो को जेल

Wed, 26 Jul 2023 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने और 50 दिन तक रबूपुरा में रहने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस इस मामले में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक प्रमोद व उसके भाई पवन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Seema Sachin Love Story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सीमा हैदर को शरण देकर शादी का दावा करने वाले सचिन मीणा से मंगलवार को एक बार फिर दो जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। वहीं, सीमा को भी दो घंटे के लिए अज्ञात स्थान पर पर ले जाया गया था। वापस लेकर लौटने पर पुलिस ने दवा लाने के लिए सीमा को लेकर जाने की बात कही। 
विज्ञापन


वहीं, सचिन की निशानदेही पर रविवार को पकड़े गए बुलंदशहर के अहमदगढ़ में जनसेवा केंद्र चलाने वाले प्रमोद व पवन दोनों भाइयों को पुलिस ने धोखाधड़ी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में जांच टीम सचिन और उसके फुफेरे भाई से अभी पूछताछ कर रही है।

सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने और 50 दिन तक रबूपुरा में रहने के मामले में कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस इस मामले में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी है कि सचिन व सीमा हैदर की गिरफ्तारी के दौरान बरामद किए गए तीन आधार कार्ड की जांच के लिए रविवार को बुलंदशहर के अहमदगढ़ पहुंची पुलिस ने एक जनसेवा केंद्र पर कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन




पुलिस ने यहां सचिन मीणा को लेकर उसकी निशानदेही पर जनसेवा केंद्र संचालक प्रमोद व उसके भाई पवन को हिरासत में लिया था। वहीं, जनसेवा केंद्र से कंप्यूटर समेत काफी सामान बरामद किया था। पुलिस व जांच एजेंसियों ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। 
Trending Videos

इसके बाद दोनों को धोखाधड़ी के आरोप गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि सचिन के संबंध में उसके अहमदगढ़ निवासी फुफेरे भाई को काफी जानकारी थी। उसने सचिन की काफी मदद की थी। पुष्पेंद्र व पवन से भी फुफेरे भाई ने ही मिलवाया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में सीमा, सचिन और उसके फुफेरे भाई पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

वायरल हुए सीमा व सचिन के शादी के फोटो
सचिन और सीमा के गले में वरमाला डाले हुए फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सचिन सीमा दावा करते रहे हैं कि उन्होंने नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की है। हालांकि वायरल तस्वीरें कहां की हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ लोग इन फोटो को रबूपुरा का होने का दावा कर रहे हैं।

 

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

 
 
विज्ञापन

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें