सीमा का बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में जाने से इन्कार
रबूपुरा (संवाद)। टीवी शो में जाने की अटकलों को विराम लगाते हुए सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें बिग बॉस और कपिल शर्मा शो से ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमारा टीवी शो और फिल्मों में काम करने का कोई इरादा नहीं है। यदि कोई प्लान होगा तो तब बताया जाएगा। इससे पहले सीमा को फिल्म में भी काम करने का ऑफर मिल चुका है। प्रोड्यूसर अमित जानी ने उसे अपनी फिल्म टेलर कन्हैयालाल में काम करने का भी ऑफर दिया था। लेकिन सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। सीमा ने कहा था कि वह काम करना चाहती हैं, लेकिन उसे एजेंसियों से क्लीन सीट नहीं मिली है।