बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सोसाइटी निवासियों ने किया हंगामा
- ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी का मामला, बिजली जाते ही लिफ्ट में फंसे कई लोग
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति बाधित होने पर निवासियों ने हंगामा किया। बिजली जाने के कारण कुछ लोग लिफ्ट में फंस गए। जिनको मुश्किल से बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में शुक्रवार की शाम से ही बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। हर आधे घंटे बाद बिजली की कटौती हो रही थी। शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच में हर आधे घंटे के बाद बिजली आ जा रही थी। कुछ लोग लिफ्ट में सवार होकर ऊपर से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक लाइट जाने के कारण वे सभी लिफ्ट में फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। जिसकी वजह से सोसाइटी के निवासियों ने परिसर में एकत्रित होकर में गेट पर बिजली विभाग और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। निवासियों का आरोप है कि बार-बार मेंटेनेंस विभाग से बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सोसाइटी में पावर बैकअप के लिए डीजी सेट की व्यवस्था भी नहीं शुरू की गई है। बिजली जान पर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है। देर रात तक हंगामा चलता रहा। ब्यूरो