फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा हैदर के पहले पति ने बच्चे पाने के लिए भारतीय वकील से किया संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा हैदर के पहले पति ने बच्चे पाने के लिए भारतीय वकील से किया संपर्क
विज्ञापन

-भारतीय अदालत में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भेजी

एजेंसी
कराची/नोएडा। अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए 2023 में चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आ जाने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति ने अपने बच्चों को वापस पाने में मदद के लिए भारतीय वकील की सेवा ली है। पाकिस्तान के शीर्ष मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा हैदर पिछले साल मई में अपने बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थी। जुलाई में सीमा हैदर के ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रहने की खबर आई। कहा जा रहा है कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन




पाकिस्तान के नामी वकील अंसार बर्नी ने बताया कि सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों का संरक्षण पाने में मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के तहत उन्होंने एक भारतीय वकील अली मोमिन की सेवा ली है। उनकी तरफ से मोमिन को भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भेज दी गई है। हालांकि, सीमा और सचिन के कानूनी प्रतिनिधि वकील एपी सिंह ने कहा, हमें ऐसे किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




बर्नी ने कहा कि गुलाम हैदर का मामला मजबूत है। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, कम उम्र के बच्चों का धर्म परिवर्तन निषिद्ध है। उन्होंने कहा, यह मामला बिल्कुल स्पष्ट है क्योंकि भले ही सीमा अब वहां बस गई हो, उनके बच्चे पाकिस्तानी नागरिक हैं और कम उम्र के हैं, पिता को उन पर पूरा अधिकार है। बर्नी ने कहा कि गुलाम हैदर अपनी पत्नी से कुछ नहीं चाहते बल्कि केवल अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें