फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रेमिका: दीवानगी में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची सीमा, सचिन भी मिलने गया था दो बार नेपाल

Mon, 03 Jul 2023 06:41 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी।
विज्ञापन
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर फ्लाइट से दो बार सचिन से मिलने नेपाल आई थी। इस बार सचिन के साथ जीने मरने की कसमें खाकर सीमा पहले फ्लाइट से नेपाल आई और फिर बस से तीन बेटियों और एक बेटे के संग रबूपुरा में आकर रहने लगी।

विज्ञापन

सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी। सीमा का कराची में रहने वाला पति हैदर व्यापार करता है। 

कुछ सालों से हैदर सीमा को प्रताड़ित करने लगा था और उस से दूरी बनाने लगा था। इसके चलते सीमा की सचिन से निकटता बढ़ती चली गई और दोनों ने जीवन भर साथ रहने का वादा कर लिया। 
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले सचिन से संपर्क करने के बाद सीमा फ्लाइट से पाकिस्तान से नेपाल के काठमांडू पहुंची। नेपाल में ही सीमा ने पाकिस्तान की करेंसी को एक्सचेंज किया। इसके बाद वह बस में सवार होकर बच्चों संग यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते रबूपुरा आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें