परिवार के सदस्यों ने योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के सम्मुख केक काटा और उनकी लंबी आयु की कामना की। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पिछले दो वर्षों से अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में रह रही है।
बता दें कि कुछ महीने पहले उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया है। जन्मदिन समारोह में सीमा हैदर ने केक काटकर वकील एपी सिंह को खिलाया और वकील एपी सिंह ने सीमा हैदर को खिलाया। सीमा हैदर नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थी। तभी से वह रबूपुरा में अपने प्रेमी सचिन मीणा के आवास पर रह रही है।