पाकिस्तान में महिलाएं कितनी सुरक्षित
सीमा हैदर से पूछा कि पाकिस्तान में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। सीमा हैदर ने कहा कि मैं क्या कहूं 100 में से 50 फीसदी हैं और 50 फीसदी नहीं हैं। मैं गांव से हूं तो वहां सुरक्षित नहीं है, लेकिन शहर की सुरक्षित हैं। दूसरा सवाल पूछा कि आप कितना पढ़ी लिखी हैं। सीमा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि मैं पांचवीं क्लास तक पढ़ी हूं। मैं पढ़ने लिखने का शौक रखती हूं।
दुनिया में सबसे ज्यादा सचिन से प्यार
इसके बाद आगे पूछा कि आगे के बारे में क्या सोचा है। इसके बाद सीमा ने जवाब देते हुए कहा कि मैं हाउस वाइफ बनकर रहूंगी और सचिन काम करेंगे। सीमा ने कहा कि मैं दुनिया में सचिन से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, उसके बाद बच्चों से प्यार करती हूं और फिर मेरे मम्मी पापा हैं। मैं हमेशा से अकेली रही हूं। मेरा ख्वाब था कि मैं परिवार के साथ रहूं।
पाकिस्तानी जासूस के सवाल पर जवाब
सीमा हैदर ने मीडिया में चल रहीं पाकिस्तान की जासूस महिला के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं जाऊं तो कहां जाऊं। पाकिस्तान वाले कहते हैं कि मैं भारत की जासूस हूं। यहां कहते हैं कि मैं पाकिस्तान सी जासूस हूं। साफ शब्दों में सीमा ने कहा कि मैं भारत की हूं, यहीं रहूंगी। चाहे जेल में रहना पड़े। पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। पाकिस्तान जाने वाले सवाल पर कहा कि आप लोगों को पता चल जाएगा कि सीमा जा रही है।
सचिन ने सीमा के लिए गाया गाना
वहीं सचिन से भी अमर उजाला एंकर ने बातचीत की और पूछा कि आप सीमा की बात को बहुत गौर से सुनते हैं। कितना प्यार करते हैं। सचिन ने कहा कि मैं बहुत प्यार करता हूं। ये परिवार की हालत को जानती हैं, मैं कितना कमाता हूं और क्या काम करता हूं। बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे और पैसा कमाएंगे। सचिन ने सीमा के लिए गाना गाते हुए कहा डाबर आमला तेल छोरी फेयर एंड लवली ला दूंगा, नहा धोकर खूब लगइओ, तेरी मौज करा दूंगा।