फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के आगे कूदकर सिक्योरिटी गार्ड ने जान दी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मेट्रो के कर्मचारियों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही जिससे यात्री परेशान रहे। ट्रेन में बैठे यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सेक्टर-61 स्टेशन पर यात्री प्लेटफार्म पर खड़े होकर मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक सिटी से सेक्टर-71 मेट्रो स्टेशन जाने वाली ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची कि एक युवक उसके आगे कूद गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, तब तक वह ट्रेन के नीचे आ गया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई तुरंत ही मेट्रो स्टाफ व सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और शव को बाहर निकाला। इसके बाद नोएडा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान संचित कुमार (28) के रूप में हुई। संचित मूलरूप से बागपत का रहने वाला था और नोएडा में सेक्टर-44 में रहकर एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि संचित के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

आधे घंटे बाधित रही मेट्रो सेवा, यात्री हुए परेशान
हादसे के बाद ब्लू लाइन पर आधे घंटे तक दोनों तरफ की मेट्रो संचालन पर असर पड़ा और सिंगल लेन पर मेट्रो का संचालन किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रेन की फ्रीक्वेंसी कम हो गई। इससे सेक्टर-52, सिटी सेंटर, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18, सेक्टर-16 व सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे टिकट लेने के लिए कतारें लग गईं। आधे घंटे के बाद मेट्रो के परिचालन में सुधार हुआ और स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

आत्महत्या के कारणों की हो रही जांच
कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस नोएडा में साथ रहने वाले लोगों व कंपनी के साथी का पता लगा रही है। परिजनों से पूछताछ में कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें