ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक सुरक्षाकर्मी और एक किरायेदार युवक के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जिसकी पार्किंग में कार खड़ी की थी, इसका लिफ्ट में इस बात पर सुरक्षाकर्मी से बहस हो गई और युवक ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
उसके बाद सुरक्षाकर्मी ने भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि दोनों उस व्यक्ति को बुलाने को कह रहे थे, जिसने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर दी थी। आरोपी किरायेदार है। मेंटेनेंस टीम ने पुलिस में शिकायत दी है और आरोपी को फ्लैट खाली करने को बोला है।