फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेतन नहीं मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की ओर से वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की गई। उन्होंने एजेंसी और बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि एजेंसी द्वारा उन्हें वेतन नहीं दिया गया है, जिसके कारण उन्हें घर चलाने में मुश्किल आ रही है। आरोप है कि वेतन न मिलने के कारण बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। साथ ही अन्य घर का सामान लाने में परेशानी हो रही है। सोसाइटी में रहने वाले सौरभ और अंकित ने बताया कि हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दिया जा रहा है। उसके बाद भी सुरक्षा कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। गार्ड द्वारा हड़ताल करने से लोगों की सुरक्षा खतरे में आ जाती है। जो कि सरासर गलत है। एजेंसी और बिल्डर प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त की। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें