फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के इंतजाम होंगे पुख्ता, दूर से दिखेंगे खतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
27 से ज्यादा खतरनाक पोल व निर्माण को संकेतों व रेडियम से हाईलाइट होंगे
विज्ञापन

07 करोड़ रुपये खर्च करेगा नोएडा प्राधिकरण
नोएडा। ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का इंतजाम नोएडा प्राधिकरण कर रहा है। करीब सात करोड़ रुपये से क्रैश बैरियर के अंदर मौजूद 27 से ज्यादा खतरनाक पोल व निर्माण को संकेतों व रेडियम से हाईलाइट किया जाएगा। सेक्टर मोड़ के साइनेज, लेन पर ब्लिंकर लगाए जाएंगे। जहां वाहन विपरीत दिशा से मुड़ते हैं या लेन बदलने में ट्रैफिक फंसता है वहां स्प्रिंग पोस्ट-बोलार्ड लगेंगे। काम पूरा करने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है।
नोएडा प्राधिकरण ने पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में एक्सप्रेसवे का सेफ्टी ऑडिट कराया था। इसमें सामने आया था कि एक्सप्रेसवे के क्रैश बैरियर के अंदर एफओबी का हिस्सा, यूनिपोल, शौचालय, आईटीएमस के पोल 76 जगहों पर हैं। यह निर्माण क्रैश बैरियर के अंदर हैं। ऐसे में अगर कोई भी वाहन अनियंत्रित होता है तो इनसे टकराना खतरनाक है। यह निर्माण दूर से दिखाई भी नहीं देते, न ही खतरे के संकेतक लगे हैं। सर्विस रोड पर जाने के लिए बने मोड़ दूर से दिखाई नहीं देते हैं। न ही सर्विस रोड से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने वाली सड़कों के लिए कोई संकेतक नजर आते हैं। ऐसे 8 स्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

हादसे में जूनियर इंजीनियर के दो बेटों समेत तीन की हुई थी मौत-

पिछले साल अगस्त में कार हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर के अंदर मौजूद पोल, यूनिपोल व अन्य स्ट्रक्चर पर सवाल उठे थे। हादसे में प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर के दो बेटे व उनके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हादसा ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आते समय सेक्टर-126 के सामने हुआ था। आईटीएमएस प्रॉजेक्ट में कैमरे व सोलर प्लेट लगाने को यह पोल एक्सप्रेस-वे के क्रैश बैरियर के अंदर लगा हुआ था। हादसे के बाद सवाल उठे थे कि पोल अगर क्रैश बैरियर के बाहर होता शायद कार को सीधी इतनी तेज टक्कर नहीं लगती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें