नोएडा। सेक्टर और सोसाइटियों में शनिवार को गणगौर त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा करते हुए पति की लंबी आयु के लिए गणगौर की स्थापना की। यह त्योहार सेक्टर 137, सेक्टर 128, सेक्टर 120, सेक्टर 76, सेक्टर 77, सेक्टर 50, सेक्टर 51, सेक्टर 27 समेत अन्य सेक्टर और वहां की सोसाइटियों में मनाया गया। चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाने वाला यह त्योहार माता पार्वती और भगवान शिव के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। ब्यूरो