नोएडा। गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से सेक्टर-46 के निवासी परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही। दिनभर में करीब दस घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। साथ ही घर के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों ने आपूर्ति बेहतर करने की मांग की है। ब्यूरो