फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1.78 करोड़ से सेक्टर-71 अंडरपास और पर्थला पर होगी लाइटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास के चारों किनारों पर और पर्थला गोल चक्कर पर नोएडा प्राधिकरण सजावटी लाइटिंग लगवाएगा। इसके लिए यहां पर सजावटी पोल व लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 1.78 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। 16 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-71 अंडरपास के चारों कोने सेक्टर-51, 52, 71, 72 पर व यहां विकसित की गई ग्रीन बेल्ट में यह सजावटी पोल और लाइटें लगवाई जाएंगी। इसी तरह पर्थला गोल चक्कर के चारों ओर यह लाइटिंग की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें