नोएडा। सेक्टर-14ए शनि मंदिर के पास बनी गोशाला का विस्तार होगा। यहां पर गोवंश के लिए नोएडा प्राधिकरण बाड़ा बनवाएगा साथ ही कर्मचारियों के रहने के लिए कमरे भी बनेंगे। इसका टेंडर जारी हो गया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि गोशाला में गोवंश की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस पर 1.63 करोड़ पर लागत आने का अनुमान है। इसके अलावा 2.84 करोड़ रुपये से सेक्टर-47, 46 व 48 क्रॉसिंग के बीच फुटपाथ निर्माण व ग्रास पेवर लगाए जाएंगे। ब्यूरो