फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-62 से 71 तक बिछेगी रेनीवेल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण यमुना की तलहटी में दोबारा चालू किए जा रहे रेनीवेल के पानी के लिए नई पाइपलाइन बिछाएगा। सेक्टर-94 में दलित प्रेरणा स्थल के पास स्थित 18 एमएलडी क्षमता के रेनीवेल नंबर-3 दोबारा चालू किया जाना है। इसके पानी को प्राधिकरण का जल विभाग पहले सेक्टर-62 मॉडल टाउन चौराहे पर ले जाएगा। यहां से नई पाइपलाइन बिछाकर पानी सेक्टर-71 यूजीआर(भूमिगत जलाशय) में ले जाएगा। इस पर 1.81 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। रेनीवेल के पानी को सीधे सेक्टर-94 से 71 न ले जाने पर जल विभाग के इंजीनियरों का तर्क है कि सेक्टर-62 के लिए पाइपलाइन पहले से बिछी हुई है। रेनीवेल का पानी अब गंगाजल की पाइपलाइन से अलग रखा जाएगा इसलिए यह नई लाइन बिछाई जाएगी। विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि टेंडर में आने वाली एजेंसियों के दस्तावेज परीक्षण कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें