फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-112 आरडब्ल्यूए में उथल पुथल, महासचिव समेत चार बड़े अधिकारियों का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-112 आरडब्ल्यूए में उथल पुथल, महासचिव समेत चार बड़े अधिकारियों का इस्तीफा
विज्ञापन

मनमानी तरीके से फैसले लेने का अध्यक्ष पर लगाया आरोप



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-112 में आरडब्ल्यूए (किसान कोटा) के बड़े पदेन अधिकारियों के अचानक इस्तीफे से उथल पुथल मच गई है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच महासचिव समेत चार बड़े पदाधिकारियों ने अपना त्याग पत्र दे दिया है।


बतादें कि सेक्टर-112 में सात पदों पर गठित आरडब्ल्यूए आपसी कलह में विभाजित हाे गई है। महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य समेत चार पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद विकास चौधरी ने अध्यक्ष पर स्वयं और उनके परिचितों के खाते में सदस्यता शुल्क लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मनमानी तरीके से फैसले लेने का भी आरोप अध्यक्ष पर लगाया है। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत भी की गई है। वहीं, मामले पर अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि महासचिव विकास चौधरी अपना घर यहां से बेच चुके हैं। सदस्य राहुल शर्मा एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि अभी उनका कार्यकाल मार्च 2027 तक है। ऐसे में जो रिक्त पद हैं, उन्हें भरने के लिए जल्द ही आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी, जहां सर्वसम्मति से इन रिक्त पदों को भरा जाएगा। यदि चुनाव की मांग होगी तो इन चार पदों के लिए चुनाव कराकर पदाधिकारी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें