गौतमबुद्घ नगर में लागू धारा-144 तीन अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बुधवार को कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था ने इस बाबत आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक 20 जुलाई से 3 अगस्त तक धारा 144 जनपद में लागू रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था का कहना है कि इस दौरान मुहर्रम के अलावा अलग-अलग किसान संगठनों का धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है।