नोएडा। सेक्टर- 24 स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में रक्षा मंत्रालय की पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) योजना के तहत सेना, नौसेना और वायु सेना कर्मियों के लिए रिटेल मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स का दूसरा बैच शुरू हुआ। इसका उद्देश्य रक्षा कर्मियों को नागरिक क्षेत्र में सफल दूसरा करियर बनाने में सक्षम बनाना है एफडीडीआई की कार्यकारी निदेशक मंजू मान ने खुदरा उद्योग में नए अवसरों की खोज करते हुए प्रतिभागियों को अपने अनुशासन, समर्पण और समृद्ध पेशेवर अनुभव का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन समारोह में ग्रुप कैप्टन सुशांत बिस्वास और लेफ्टिनेंट कर्नल जयदीप सिंह शामिल हुए। ब्यूरो