फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के दो चपरासियों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े मेडिकल कॉलेज के फरार दो चपरासियों की तलाश जारी है। बीते शुक्रवार को मास्टरमाइंड सुनील सिंह की गिरफ्तारी के दौरान चपरासियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। अभी गिरोह के दो मुख्य आरोपी भी फरार चल रहे हैं। जिनके नाम कंपनी का आधा शेयर था।
विज्ञापन

एसपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह ने योजना बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। छात्र-छात्राओं को विश्वास दिलाने के लिए आरोपी काउंसिलिंग के दिन ही प्रयागराज, झांसी, बांदा के मेडिकल कॉलेज में बुलाते थे। वहां के मेडिकल कॉलेजों के चपरासियों को 4 से 5 लाख रुपये देकर कमरा खुलवा लेते थे। वहां गिरोह का फरार 60 वर्षीय आरोपी छड़ी लेकर आता था। वह डीन व प्रिंसिपल बनकर फर्जी काउंसिलिंग करता था।
उसका सहयोग करने के लिए अन्य आरोपी वहां पर एप्रन पहनकर और आला लगाकर खड़े रहते थे, ताकि छात्र-छात्राओं को भरोसे में लिया जा सके। एसीपी ने बताया कि मामले में मेडिकल कॉलेज के दो चपरासियों की भूमिका सामने आई है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले महीने सेक्टर-62 के आइथम टावर में फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का खुलासा हुआ था। इसके बाद पता चला था कि आरोपियों ने फर्जी एजेंसी खोलकर देशभर के कई छात्र-छात्राओं से सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की है।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ठगी मामले में एक सप्ताह में चार्जशीट
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर देशभर के एक हजार से अधिक लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एक सप्ताह में चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। इसके लिए सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस की टीम जुटी है। स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) मामले की जांच कर रही है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-62 के कोरेंथम बिल्डिंग में दुबई ड्राई फ्रूट्स नाम से फर्जी कंपनी खोलकर मास्टर माइंड मोहित गोयल साथियों के साथ देशभर के विभिन्न फर्मों से संपर्क कर ड्राई फ्रूट्स, दाल, तेल और मसाले खरीदते थे। फर्म संचालकों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें कुछ राशि एडवांस के रूप में देते थे। बाद में उनसे लाखों रुपये के ड्राई फ्रूट्स या अन्य सामान लेकर पैसे नहीं देते थे।
जांच में पता चला है कि आरोपियों ने नोएडा व गुरुग्राम में चार फर्जी कंपनियां बनाकर करीब एक हजार से अधिक लोगों से 200 करोड़ से अधिक की ठगी की है। सेक्टर-58 कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मास्टर माइंड मोहित गोयल, एमडी ओमप्रकाश जांगीड़ समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में सुमित यादव, मुसर्फिल लश्कर, विजय, नायरा सिंह उर्फ नील कमल, उज्जवल डे, स्वाति डे, सीए गौरव, राजीव कुमार, रूपेश कुमार ठाकुर समेत अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें