फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सील किया गया 10 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर डेयरी परिसर से गायब

Sun, 23 Nov 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित राधिका जी डेयरी के परिसर में शुक्रवार को सील किया गया 10 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर शनिवार को गायब हो गया। सील तोड़कर टैंकर गायब करने के मामले ने मिलावट की आशंका को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टैंकर का सील तोड़कर गायब करने के मामले में डेयरी संचालकों व चालक पर एफआईआर दर्ज करने के लिए सुरौली थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर केस दर्ज करने की बात कह रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर में राधिका जी डेयरी पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र की अगुवाई में छापा मारा गया था।
वहां से मिले करीब 10 क्विंटल खराब पनीर को नष्ट कराते हुए शेष सामान जब्त कर लिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जांच की तो मथुरा के रहने वाले डेयरी संचालकों ने बताया कि पनीर बनाने के लिए वे लोग अलीगढ़ से 10 हजार लीटर दूध मंगाए हैं।
विज्ञापन

इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस टैंकर से भी दूध का नमूना लिया और परिसर में मिले रिफाइंड ऑयल, मिल्क पाउडर और 10 हजार लीटर दूध से भरे टैंकर को सील करा दिया। फैक्टरी परिसर में अन्य लोगों का आवागमन होने के कारण मेन गेट को सील नहीं किया गया। इसका फायदा उठाते हुए शुक्रवार रात में ही परिसर से दूध वाले टैंकर के फाटक पर लगे सील को तोड़कर गायब हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को फिर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम परिसर में जांच को पहुंची तो टैंकर गायब था। इसके बाद ऊसरा पुलिस चौकी इंचार्ज को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें