नॉलेज पार्क में तेज रफ्तार बुलेरो कार पलटी, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बुलेरो कार के पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कॉलेजों के बीच रोड पर एक तेज रफ्तार बुलेरो कार दौड़ रही है। तभी बाइक के पास आकर चालक ने तेज रफ्तार में बुलेरो कट मारा। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के बाद कार काफी दूर तक घसीटती चली गई। इस दौरान आसपास काफी छात्र-छात्राएं पैदल जा रहे थे। जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।आसपास मौजूद लोगों ने कार सवार युवकों को बाहर निकाला। वहीं इस मामले में नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी का कहना है कि वीडियो सामने आई है। जांच में पता चला है कि वीडियो 5-6 दिन पुरानी है। किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही