फिरोजपुर झिरका। हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप अभियान के अंतर्गत इलाके के हर गांव में कोरोना की जांच की जा रही है। एसडीएम रीगन कुमार ने शनिवार को साकरस, नावली, नगीना, भादस, बीवा, अगोन सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर कोरोना जांच का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही जांच में अपना सहयोग दें। ग्रामीण क्षेत्रों से इस महामारी को समाप्त करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस समय शादी समारोह में केवल 11 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर आलमदीन, डॉ. बीएस सिंघल सहित गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।