फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध खनन का लिया जायजा

विज्ञापन
अरावली पर्वत में निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
एसडीएम ने अवैध खनन का लिया जाएजा
विज्ञापन

पुन्हाना। एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ जमागलढ़ और बडेड़ आदि गांव स्थित क्रेशर जोन व अरावली पर्वत की पहाड़ियों में अवैध खनन की जांच की। एसडीएम ने बताया कि गांव जमालगढ़ के समीप क्रेशर जोन लगा हुआ है। अधिकारियों की टीम ने क्रेशर से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की और नियम के विरुद्ध कोई भी कार्य करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अरावली पर्वत में अवैध खनन का जायजा लिया गया। इस दौरान कई ऐसे रास्ते मिले, जहां से अवैध खनन किए जाने का अंदेशा था। ऐसे रास्तों को जेसीबी के माध्यम से बंद करवाया गया। एसडीएम ने कहा कि पुन्हाना उपमंडल में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर खनन इंस्पेक्टर होशियार सिंह, डीएफओ और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें